{"_id":"5eff23688ebc3ea116794bad","slug":"jowda-gate-train-accident-investigation-report-amritsar-news-pkl3800528179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर रेल हादसे में निगम के चार अधिकारी आरोपी, 60 लोगों की गई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर रेल हादसे में निगम के चार अधिकारी आरोपी, 60 लोगों की गई थी जान
Fri, 03 Jul 2020 05:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:54 PM IST
सार
- रिटायर्ड जज अमरजीत सिंह कटारी ने सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट
- चारों अधिकारियों को 15 दिन में अपना स्पष्टीकरण देने का आदेश
विज्ञापन
अमृतसर रेल हादसा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्तूबर 2018 में दशहरा के दिन रावण दहन कार्यक्रम के दौरान जौड़ा रेलवे फाटक हादसे में मारे गए 60 लोगों के मामलों की जांच कर रहे रिटायर्ड जज अमरजीत सिंह कटारी ने अपनी रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेज दी है। लगभग 21 महीने की जांच के बाद जारी इस रिपोर्ट में नगर निगम के चार अधिकारियों को आरोपी बताया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में निगम के तत्कालीन सचिव सुशांत भाटिया, इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह, रिटायर हो चुके इंस्पेक्टर केवल सिंह और गिरीश कुमार को आरोपी बनाते हुए कड़ी सजा देने की सिफारिश की है। कटारी ने इन सभी आरोपियों से 15 दिन में अपना स्पष्टीकरण सरकार को देने के लिए कहा है। यदि इस दौरान आरोपियों ने अपना जवाब नहीं भेजा तो समझा जाएगा कि वह अपने बचाव में कुछ नहीं कहना चाहते। इसके साथ ही स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी इन आरोपियों को अपनी बात रखने के लिए 26 अगस्त को दोपहर तीन बजे दफ्तर बुलाया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
विज्ञापन
यह है आरोप
इन सभी निगम अधिकारियों पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही से काम करने के आरोप हैं। निगम के अधिकारी के रूप में इन सभी ने रावण दहन कार्यक्रम के लगे बड़े-बड़े होर्डिंग को नहीं हटाया था। होर्डिंग निगम की बिना मंजूरी के लगे थे। इन्हें लगाकर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया। साथ ही बिना मंजूरी के हो रहे इस कार्यक्रम को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए थे। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक पार्षद मिट्ठू मदान थे। इस कार्यक्रम की मुख्य मेहमान डॉ. नवजोत कौर सिद्धू थीं। जांच रिपोर्ट में मिट्ठू मदान सहित कई लोगों के बयान दर्ज हैं।