{"_id":"60c0eee18ebc3e00d175eecb","slug":"jobanjit-s-body-came-to-india-due-to-oberoi-s-efforts-amritsar-news-pkl416131915","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबराय के प्रयासों से भारत आया जोबनजीत का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबराय के प्रयासों से भारत आया जोबनजीत का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के गांव मत्तेवाल के युवक का शव सऊदी अरब से बुधवार को भारत पहुंचा। इस युवक की ट्राले का टायर फटने से वहां मौत हो गई थी। सरबत दा भला ट्रस्ट के संस्थापक डा. एसपीएस ओबराय के प्रयासों से 27 वर्षीय जोबनजीत सिंह का शव बुधवार को दिल्ली से रास्ते अमृतसर लाया गया। जहां परिजनों ने धार्मिक रस्मों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया।
डा. ओबराय ने बताया कि परिवार को आर्थिक मंदी की हालत से बाहर निकालने के लिए मत्तेवाल का युवक जोबनजीत सिंह तीन साल पहले मेहनत मजदूरी करने दुबई गया था। वहां एक कंपनी में बतौर ट्रक चालक काम करने लगा। वह दुबई से ट्राला लेकर सऊदी अरब गया, जहां 20 मई की रात ट्राले का अगला टायर फटने से उसकी मौत हो गई। मृतक के बुजुर्ग माता पिता, भाई अनमोल सिंह, सिमरनजीत सिंह और पारिवारिक सदस्यों ने इस नेक काम के लिए ट्रस्ट का आभार जताया है।
मजीठा हलके के विधायक बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पीड़ित परिवार की पतली आर्थिक हालत बताते हुए डॉ. ओबराय से युवक का शव भारत लाने के लिए आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के साथ संपर्क कर युवक के पार्थिव शरीर को भारत भेजने को कहा। कागजी कार्रवाई मुकम्मल होने के बाद भारतीय दूतावास ने बुधवार को उसका शव फ्लाइट के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया। जहां सरबत दा भला ट्रस्ट के पानीपत इकाई के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाडी ने उसे प्राप्त कर अंतिम यात्रा वैन से उसके पैतृक गांव मत्तेभाल पहुंचाया।