{"_id":"670172ea4f24f1297c06cc24","slug":"jathedar-of-sri-akal-takht-sahib-discharged-from-hospital-amritsar-news-c-59-1-asr1001-108334-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को अस्पताल से मिली छुट्टी
Sat, 05 Oct 2024 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
सभी धार्मिक कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए किए स्थगित
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने की सलाह दी है। उनको किसी तरह के भी संक्रमण से बचने के लिए कम से कम धार्मिक कार्यक्रमों में जाने की भी सलाह दी है जिसे स्वीकार करते हुए जत्थेदार ने अगले कुछ दिनों के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
ज्ञानी रघबीर सिंह में डेंगू बुखार के लक्षण पाए गए थे। वह गुरु राम दास अस्पताल में दाखिल थे। जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के निजी सहायक तलविंदर सिंह बुट्टर ने कहा कि सिंह साहिब को बुधवार रात गुरु रामदास इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया। शरीर में तेज दर्द और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके शरीर की जांच के बाद रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण पाए गए। सिंह साहिब को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने कुछ दिन आराम की सलाह दी है। जत्थेदार ने अगले कुछ दिनों के लिए धार्मिक कार्यक्रम और लोगों के साथ मुलाकात के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। सिंह साहब जल्द ही स्वस्थ होकर संगत में शामिल होंगे।