फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   jassi murder case, parents alert, parents alert for kids, kapurthala, amritsar

जस्सी हत्याकांडः बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग हुए अभिभावक

Sun, 17 Apr 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 17 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
jassi murder case, parents alert, parents alert for kids, kapurthala, amritsar
हत्या - फोटो : dummy picture
जसकीरत हत्याकांड के बाद अभिभावकों बच्चों की सुरक्षा को लेकर सजग हो गए हैं। वह बच्चों को खुद ट्यूशन छोड़ने और ले जाने को तवज्जो देने लगे। वहीं जस्सी के परिवार में पुलिस की कार्यशैली से रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


ब्लाक कांग्रेस प्रधान और नगर पार्षद मनोज भसीन ने कहा कि जस्सी के साथ जो हुआ है, उसके बाद से तो उन्हें अपने बच्चों को अकेले ट्यूशन भेजना तो दूर स्कूल भेजने से डर लगने लगा है। ट्यूशन के लिए या तो वह खुद बच्चों को छोड़ने जा रहे हैं या फिर परिवार के किसी एक मेंबर को खास निर्देश दिए गए हैं कि वह उन्हें छोड़कर और लेकर आए।
विज्ञापन


वहीं रिटायर्ड बैंक अधिकारी राकेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने तो बच्चों के अकेले कहीं भी जाने पर रोक लगा दी है, जब बड़े साथ होंगे, तब ही वह कहीं बाहर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह की दिन-रात की जांच, हासिल कुछ नहीं
जस्सी केस को सुलझाने को लेकर पुलिस बेशक जी-जान से जुटी हुई है, लेकिन अभी तक पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। जिला पुलिस प्रमुख राजिंदर सिंह रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं कि पुलिस जांच में जुटी हुई है।


शनिवार को राउंड अप किए गए कुछ संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ दिया, क्योंकि पूछताछ में पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगे। हालांकि कुछ परिचित पुलिस पूछताछ के दौर में शामिल हैं। रविवार को भी राउंडअप का दौर जारी रहा। एसएसपी राजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जस्सी मर्डर मिस्ट्री को हर हाल में ट्रेस करके दम लेगी। जांच और राउंड अप का दौर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed