फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Intoxication took away sister's love on Rakhi day

Amritsar News: राखी के दिन नशे ने छीन लिया बहना का प्यार घर के बाथरूम में नशे का इंजेक्शन लगाने पर इकलौते भाई की मौत अमृतसर में अटारी के गांव छिड्डन में नशे ने फिर ली युवक की जान

Fri, 01 Sep 2023 07:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 01 Sep 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Intoxication took away sister's love on Rakhi day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। नशे से मौतों का आंकड़ा नहीं थम रहा है। अमृतसर में नशे ने राखी के दिन एक बहना का प्यार छीन लिया। घर के बाथरूम में नशे का इंजेक्शन लगाने पर उसके भाई की मौत हो गई। घटना अमृतसर के सीमांत कस्बा अटारी के गांव छिड्डन की है। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। उधर, गांव वालों का आरोप है कि यहां घर-घर नशा बिक रहा है। 60 प्रतिशत से अधिक युवा अलग-अलग तरह के नशे का शिकार हो चुके हैं। नशे ने कई घरों को बर्बाद कर दिया है।

मृतक युवक दिलप्रीत की बहन नवदीप कौर ने बताया कि वीरवार को पूरा देश राखी के त्योहार की खुशियां मना रहा था। इसी दिन उसका भाई उससे बिछड़ गया। इस दिन सुबह उसने अपने भाई दिलप्रीत की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद वह अपने दोस्तों से मिलने बाहर चला गया। इसके बाद दोपहर के समय वह कहीं से नशे की पुड़िया ले आया और सीधे बाथरूम में चला गया। वहां उसने नशे का इंजेक्शन लगाया और वहीं उसकी मौत हो गई। जब काफी समय तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो पिता ने किसी तरह दरवाजा खोला। अंदर दिलप्रीत का शव पड़ा था। बाजू में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार टूट चुका है। नशे ने एक और घर को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन

तस्करों ने नशेड़ी लोगों को दिया अब तस्करी का काम
स्थानीय लोगों ने पुलिस पर नशा न रोक पाने के आरोप लगाए हैं। हालात ये हैं कि अब तस्कर खुद नशा नहीं बेच रहे है। कुछ पुलिस और कुछ विलेज डिफेंस कमेटी का भी उन्हें खौफ रहता है। इसलिए तस्करों ने नशा लेने वालों को ही काम पर लगा दिया है। वे उन्हें नशा बेचने के लिए मुफ्त में नशा देते हैं। यही कारण है कि यह नशे का जाल फैलता जा रहा है। इस कारण नशे के बड़े सौदागर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed