फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indigo flight from Amritsar to Ahmedabad diverted due to bad weather and reached Pakistan airspace

Punjab: अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ विमान आधा घंटा पाकिस्तान के एयर स्पेस में उड़ता रहा, खराब मौसम बना वजह

Mon, 12 Jun 2023 10:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 10:17 AM IST
सार

भारत सरकार की ओर से करीब चार साल पहले कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार करार तोड़ते हुए भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। अमृतसर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य बात है।

विज्ञापन
Indigo flight from Amritsar to Ahmedabad diverted due to bad weather and reached Pakistan airspace
पाकिस्तान के एयर स्पेस में पहुंचा इंडिगो का विमान - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर से अहमदाबाद के लिए उड़ा इंडिगो का विमान खराब मौसम के कारण रास्ता भटक कर पाकिस्तान के एयर स्पेस में पहुंच गया। करीब आधा घंटा पाकिस्तान एयर स्पेस में चक्कर काटने के बाद विमान सुरक्षित दिल्ली लौटा।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान ही अमृतसर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के विमान (6ई645) ने अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी। थोड़ी ही देर में मौसम और ज्यादा खराब हो गया। इससे पायलट रास्ता भटक गया और लाहौर (पाकिस्तान) के एयर स्पेस में पहुंच गया। कुछ ही मिनटों में विमान पाकिस्तान के गुजरांवाला तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


अमृतसर एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों ने तुरंत इसकी सूचना लाहौर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी को दी। इसके बाद लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी ने इंडिगो एयरलाइंस के पायलट से संपर्क साधा और उसे बताया कि विमान पाकिस्तान के एयर स्पेस में पहुंच गया है। इसके बाद रात करीब 8.01 बजे लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के मार्गदर्शन के बाद विमान सुरक्षित दिल्ली लौट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने बंद कर दिया था एयर स्पेस
भारत सरकार की ओर से करीब चार साल पहले कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापार करार तोड़ते हुए भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था। अमृतसर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी ने कहा कि यह सामान्य बात है। कई बार खराब मौसम के चलते विमान रास्ता भटक जाते हैं, तो संबंधित देश को इसमें अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रैफिक नियमों के तहत पूरा सहयोग करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed