{"_id":"695c8de3535422a7100f38ac","slug":"indian-sikh-woman-sarabjit-kaur-return-from-pakistan-to-india-is-delayed-again-halted-at-last-minute-amritsar-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sarabjit Kaur: सरबजीत की भारत वापसी फिर अटकी, वाघा बॉर्डर तक पहुंचीं...अंतिम समय पर रोक; अब ये मामला बना अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarabjit Kaur: सरबजीत की भारत वापसी फिर अटकी, वाघा बॉर्डर तक पहुंचीं...अंतिम समय पर रोक; अब ये मामला बना अड़चन
Tue, 06 Jan 2026 09:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:54 AM IST
सार
धर्म परिवर्तन और शादी कर पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी फिर से अटक गई है। सरबजीत कौर सोमवार को वाघा बॉर्डर तक पहुंच गई थीं, अदालत के आदेश के बावजूद पाकिस्तान के गृहमंत्रालय ने रोक दिया।
विज्ञापन
Sarabjit Kaur
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में रह रही भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर की भारत वापसी एक बार फिर अधर में लटक गई है। सोमवार को उसे अटारी-वाघा अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते भारत भेजे जाने की पूरी तैयारी थी लेकिन ऐन वक्त पर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने उसकी वतन वापसी पर रोक लगा दी।
सीमा पर मौजूद भारतीय एजेंसियों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब के कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां पहुंचने के बाद वह लापता हो गई।
बाद में सामने आया कि उसने इस्लाम धर्म अपनाकर अपना नाम नूर हुसैन रखा और पाकिस्तानी नागरिक नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। इस मामले को लेकर पाकिस्तान में कानूनी विवाद शुरू हो गया था।

पाकिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने हाल ही में सरबजीत कौर को भारत भेजने के आदेश दिए थे। इसके बाद पाकिस्तानी पुलिस ने उसे तलाश कर सोमवार को वाघा बॉर्डर पहुंचाया। इमिग्रेशन और कस्टम से जुड़ी औपचारिकताएं भी लगभग पूरी हो चुकी थीं।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर लगाई रोक
अटारी सीमा पर बीएसएफ और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी का स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर रोक लगा दी।
अटारी सीमा पर बीएसएफ और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट अटारी का स्टाफ भी महिला को रिसीव करने के लिए तैयार था। इसी दौरान पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने वापसी पर रोक लगा दी।
पाक गृह मंत्रालय का तर्क
पाक गृह मंत्रालय का कहना है कि सरबजीत कौर ने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन और निकाह किया है और इससे जुड़ा मामला अभी अदालत में लंबित है। मंत्रालय के अनुसार अंतिम अदालती फैसले के बाद ही डिपोर्टेशन पर कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सरबजीत कौर की भारत वापसी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

रविवार को किया था गिरफ्तार
सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले से गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन को सूचना मिली थी कि दंपती गांव पेहरे वाली इलाके में रह रहा है।
सरबजीत कौर और उसके पति नासिर हुसैन को रविवार को पाकिस्तान के ननकाना साहिब जिले से गिरफ्तार किया गया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो डिवीजन को सूचना मिली थी कि दंपती गांव पेहरे वाली इलाके में रह रहा है।
छापे के बाद दोनों को थाना सदर ननकाना साहिब पुलिस के हवाले किया गया। इस मामले में पाकिस्तान के कुछ वकीलों ने अदालत में याचिका भी दायर की थी जिसमें सरबजीत कौर को भारत डिपोर्ट करने की मांग की गई थी।