फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Indian groom go to Pakistan for his wedding from Attari border BSF did not give permission

Pahalgam Attack: दूल्हा बोला... दुल्हन कर रही इंतजार, मुझे जाने दो, नहीं माने बीएसएफ अधिकारी, बेरंग लौटी बरात

Fri, 25 Apr 2025 09:32 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 25 Apr 2025 09:32 PM IST
सार

पहलगाम हमले के बाद दोनों मुल्कों के बीच आई खटास की वजह से एक शादी भी अटक गई। दूल्हा बरात के लिए निकला था, लेकिन बॉर्डर पर उन्हें रोक दिया गया और वहीं से दूल्हे को बिना दुल्हन को लौटना पड़ा।

विज्ञापन
Indian groom go to Pakistan for his wedding from Attari border BSF did not give permission
groom, दूल्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चर्म पर है। दोनों मुल्कों के बीच तनातनी इस कदर बढ़ गई है कि अब एक-दूसरे देशों के लोगों को अपने-अपने वतन वापस लौटना पड़ रहा है। इस तनातनी के बीच दोनों मुल्कों में रहने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के होने से रह गए। दोनों की शादी भी अटक गई। दूल्हा बोला दुल्हन मेरा इंतजार कर रही है। शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसलिए मुझे जाने दो।  
विज्ञापन


अटारी बॉर्डर पर सेहरा बांधे और शेरवानी पहने दुल्हा बरात लेकर पहुंचा, तो उन्हें देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल ये बरात कहीं और नहीं बल्कि पाकिस्तान जा रही थी। बॉर्डर पर जैसे ही बरात पहुंची तो बीएसएफ अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया और आगे जाने से साफ मना कर दिया। क्योंकि न दूल्हे और न ही बरातियों के पास पाकिस्तान की नागरिकता थी। इस वजह से पाकिस्तान में अपनी दुल्हन को लेने जा रहे एक दुल्हे को बिना दुल्हनिया ब्याहे ही खाली हाथ बॉर्डर से लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

 
राजस्थान के बाड़मेर जिले के दूल्हे संजय सिंह को अटारी बॉर्डर से वापस लौटना पड़ा। बीएसएफ ने उन्हें बरात सहित वापस भेज दिया। संजय सिंह की 30 अप्रैल को पाकिस्तान के सिंध राज्य के अमरकोट जिले की रहने वाली केसर कंवर से शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले हुई थी सगाई
जानकारी के अनुसार संजय सिंह और केसर कंवर की सगाई करीब चार साल पहले हुई थी। केसर कंवर का वीजा न बढ़ने के चलते वापस पाकिस्तान जाना पड़ा था। इसके बाद बड़ी जद्दोजहद के बाद संजय सिंह और उसके परिवार व कुछ अन्य लोगों को वीजा मिला था। इसकी अवधि 12 मई तक है। दोनों की 30 अप्रैल को शादी तय हुई थी। संजय सिंह शादी करने के लिए परिवार और कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार को पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंचा, लेकिन उसे पाकिस्तान नहीं जाने दिया गया और अटारी बॉर्डर से ही वापस भेज दिया। 


दूल्हे ने भारत सरकार से पाकिस्तान भेजे जाने की अपील
संजय सिंह ने कहा कि उन्हें लंबे इंतजार के बाद मुश्किल से वीजा मिला था। अब उसकी शादी तय हुई, तो उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। उसने कहा कि पाकिस्तान में उसकी पत्नी केसर कंवर के घर पर भी शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहां लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपील की है कि भारत सरकार उन्हें पाकिस्तान जाने की इजाजत दे।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: अटारी बॉर्डर से वापस गए 191 पाक नागरिक, क्यों नहीं लौट पाई पाकिस्तानी महिलाएं? उस पार शौहर करते रहे इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed