{"_id":"60d9eee38070b376536ccf59","slug":"india-released-four-pakistani-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: चार पाक कैदी रिहा, अटारी के रास्ते 84 भारतीय और 33 पाकिस्तानी नागरिक भारत पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: चार पाक कैदी रिहा, अटारी के रास्ते 84 भारतीय और 33 पाकिस्तानी नागरिक भारत पहुंचे
Mon, 28 Jun 2021 09:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:26 PM IST
सार
भारत ने सोमवार को चार पाकिस्तानी कैदियों को रिहा किया है। इनमें से तीन कैदी गुजरात और एक पंजाब की जेल में था। वहीं 84 भारतीय नागरिक भी 33 पाकिस्तानी नागरिकों के साथ वाघा बॉर्डर के रास्ते अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन
भारत ने रिहा किए पाकिस्तानी कैदी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जेलों से रिहा होने के बाद चार कैदी सोमवार को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौटे। कोरोना की वजह से पाकिस्तान में फंसे 83 भारतीय नागरिक भी सोमवार शाम को अपने वतन लौट आए हैं। इस दौरान विशेष मंजूरी के बाद 33 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के ठट्ठा (केटी बंदर) जिले के गांव जंगीसर निवासी जुम्मा मोहम्मद, उसका भाई मोहम्मद हसन और इनके ही गांव का वाट मोहम्मद 2017 में सीमा पार कर भारत (गुजरात) में पहुंचे थे। जिन्हें गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सभी मछुआरे थे और समुद्र में रास्ता भटककर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए थे। सोमवार सुबह तीनों कैदियों को अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया। इसके अलावा अमृतसर केंद्रीय जेल में बंद मोहम्मद रमजान को भी पाकिस्तान भेजा गया।
विज्ञापन
अमृतसर केंद्रीय जेल के अतिरिक्त अधीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि इसके खिलाफ वल्टोहा थाने में अगस्त 2017 में पासपोर्ट व विदेश अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। 17 मई 2021 को अमृतसर की जेल से रिहा हुए एक अन्य पाकिस्तानी कैदी के साथ मोहम्मद रमजान को भी अपने वतन लौटना था लेकिन कोविड पॉजिटिव आने के कारण इसकी रिहाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पर तैनात पंजाब पुलिस के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुणपाल ने बताया कि कोविड संकट के चलते पाकिस्तान में फंसे 83 भारतीय नागरिक विशेष मंजूरी मिलने के बाद सोमवार शाम वाघा सीमा पार कर अटारी पहुंचे। इनके साथ ही 33 पाकिस्तानी नागरिक भी वीजा के साथ भारत पहुंचे हैं। 410 लोगों को पाकिस्तान से भारत आना था लेकिन 83 भारतीय नागरिकों समेत कुल 117 लोग ही अटारी सीमा के रास्ते भारत आ सके।