{"_id":"6187deb5a589916f153e700e","slug":"in-old-enmity-attacked-with-stones-and-killed-the-neighbor-amritsar-news-pkl4322341152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में इंट-पत्थरों से हमला कर पड़ोसी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में इंट-पत्थरों से हमला कर पड़ोसी को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। कंबो थाने के नौशहरा कलां गांव में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर अपने पड़ोसी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही कंबो थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। सब इंस्पेक्टर हरसिमरत कौर ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किए जाने के बाद हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापे मार रही है।
नौशहरा कलां गांव के गुरपिंदर सिंह ने कंबो थाने की पुलिस को इस बाबत शिकायत दी। उसने बताया कि उनके पड़ोसी सिमरजीत सिंह उनके परिवार के साथ पुरानी रंजिश रखते हैं। सिमरजीत और उसका परिवार पहले भी उनके साथ कई बार मारपीट कर चुके हैं, लेकिन हर बार गांव की पंचायत ने उनमें समझौता करवा दिया। शुक्रवार की रात वह परिवार के साथ आराम कर रहा था। आरोपी सिमरजीत उनसे बदला लेने के लिए सागर सिंह, दीपक, हैपी, गुरप्रीत सिंह, बग्गा सिंह और विशाल के साथ उनके घर के सामने पहुंच कर जान से मारने की धमकियां देने लगा।
आरोपियों ने बाहर से ही उनके घर में ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस बीच उसका भाई राजिंदर सिंह हमलावरों को समझाने के लिए घर से बाहर निकला तो एक ईंट उसके सिर पर लग गई और वह खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने राजिंदर सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। एसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस आरोपियों की धड़-पकड़ के लिए छापे मार रही है।