फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Illegal miners ran away from the police

Amritsar News: पुलिस के सामने अवैध खनन करने वाले हो गए फरार

Fri, 10 May 2024 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 10 May 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal miners ran away from the police
सीमांत क्षेत्र में तैनात एजेंसियों ने शुरू की जांच, पुलिस के सामने कैसे फरार हो जाते हैं अवैध खनन करने वाले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। सीमांत क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले पुलिस के सामने ही फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह में पुलिस ने अवैध खनन में सात मामले दर्ज किए हैं। सभी मामलों में केवल वाहनों को जब्त किया गया है। आरोपियों को मौके से फरार बताया गया है।
इसी प्रकार का एक और मामला सामने आया है। अवैध खनन कर बोलेरो गाड़ी में रेत ले जा रहे दो लोग पुलिस को देखकर गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। क्या अवैध खनन करने वाले पुलिस से ज्यादा तेज और ताकतवर हैं, जो पुलिस के सामने ही पैदल दौड़कर निकल जाते हैं, और पुलिस उनका पीछा नहीं कर पाती। एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि आरोपी पुलिस के सामने से कैसे फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन


थाना भिंडी सैदा में भी एक केस दर्ज किया गया है। माइनिंग इंस्पेक्टर पुनीत शर्मा के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कुछ लोग अवैध खनन कर बॉर्डर के नजदीक से बोलेरो गाड़ी में रेत भरकर आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी, इस दौरान अंग्रेज सिंह और सर्वजीत सिंह निवासी गांव भिंडी नैन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी कब्जे में लेकर 60 फुट रेत बरामद की है। इस मामले में एक और खुलासा हुआ है अवैध खनन बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल के इलाका और बीओपी घोगा के नजदीक किया जा रहा है। थाना भिंडी सैदा में केस दर्ज किया गया है। अब सीमा क्षेत्र में तैनात एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है कि अवैध खनन करने वाले पुलिस के सामने से कैसे फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed