{"_id":"64ba77c1dc2ebda4c9054888","slug":"illegal-liquor-sellers-opened-fire-one-injured-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-1192-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: अवैध शराब बेचने वालों ने चलाई गोलियां, एक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: अवैध शराब बेचने वालों ने चलाई गोलियां, एक जख्मी
Fri, 21 Jul 2023 05:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Fri, 21 Jul 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदार के कारिंदे के घर में वारदात, केस दर्ज कर पांच की पहचान की
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। अवैध शराब बचने के लिए मशहूर हकीमां गेट थानाक्षेत्र में शुक्रवार को भी गोलियां चलना आम बात है। इसी तरह का एक मामला बुधवार की रात सामने आया है, जिसमें अवैध कारोबार की पुलिस को सूचना देने के संदेह में कुछ लोगों ने गोलियां चला कर एक बुजुर्ग को जख्मी कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर पांच हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे शुरू कर दिए हैं।
हकीमां गेट थानाक्षेत्र निवासी हरमनजोत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह शराब के ठेकेदारों के साथ काम करता है। उसका काम हकीमां गेट थानाक्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाना है। उसने बताया कि 19 और 20 जुलाई की मध्यरात्री वह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था।
हरमनजोत ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। उसके पिता नरिंदरपाल सिंह ने दरवाजा खोला, तो देखा कि इस्लामाबाद स्थित भट्ठे वाला खूह निवासी सागर, गुरुद्वारा पिपली साहिब के सामने रहने वाला दानिश लक्की, नूरे शाह की मजार निकट रेलवे कालोनी निवासी कमल, डैमगंज निवासी रोकी मोटा और 2-3 अज्ञात लोग खड़े थे।
विज्ञापन
इस बीच रॉकी मोटे ने ललकारते हुए कहा कि हरमन को हमारी शराब बेचने की सूचना देने वाले काे मजा चखा दो। इस पर सागर ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, एक गोली उसके पिता नरिंदरपाल सिंह को लगी। हमारे परिवार के अन्य लोगों ने छुपकर जान बचाई। आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए और जख्मी हुए पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया। हकीमां गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरुविंदरपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद फुटेज की जांच पांच आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है।