फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Human Rights Commission's team arrived to investigate the change of body

शव बदलने की जांच को पहुंची ह्यूमन राइट्स कमीशन की टीम

Wed, 22 Jul 2020 09:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission's team arrived to investigate the change of body
गुरुनानक देव अस्पताल में शवों की अदला-बदली के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू होने के दूसरे दिन पंजाब ह्यूमन राइट्स कमीशन की दो सदस्यीय टीम पहुंची। कमीशन की दो सदस्यीय टीम ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रमन शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नरिंदर सिंह, मेडिसिन विभाग के डॉ. अवतार सिंह धंजू, डॉ. एचएस निर्माण से बंद कमरे में लगभग डेढ़ घंटा पूछताछ की। कमीशन की टीम में शामिल वीके शर्मा व एक अन्य सदस्य ने 17 जुलाई को शवों की हुई अदला-बदली के हर पहलू की बारीकी से पूछताछ की। स्टाफ नर्स व दर्जा चार कर्मचारियों से भी पूछताछ हुई। हालांकि वीके शर्मा ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इंकार कर दिया। इतना जरूर कहा कि मामला हाईकोर्ट में है। हमने सबकी स्टेटमेंट ली है। रिकॉर्ड की जांच की है। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन

दरअसल, होशियारपुर व अमृतसर से संबंधित दो शवों की अदला-बदली के मामले की जांच मजिस्ट्रेट व ह्यूमन राइट्स कमीशन द्वारा की जा रही है। होशियारपुर निवासी 92 वर्षीय शख्स के परिजनों ने हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है।
विज्ञापन

उधर, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर 22 जुलाई तक जवाब मांगा था। अमृतसर पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह की ओर से एसीपी नॉर्थ सर्बजीत सिंह ने बुधवार को हाईकोर्ट में जवाब दायर किया। उन्होंने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश अमृतसर प्रशासन द्वारा दिए गए हैं। जांच होने के बाद जो भी रिपोर्ट होगी अदालत को सौंपी जाएगी। शव बदलने की जांच के लिए अस्पताल प्रशासन गठित तीन सदस्यों पर आधारित कमेटी पांच दिन बाद भी रिपोर्ट दाखिल नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने के बाद गठित की बॉडी मैनेजमेंट कमेटी
गुरुनानक देव अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनके शवों को आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित जिलों तक पहुंचाने के लिए बॉडी मैनेजमेंट कमेटी के गठन की बात मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रमन शर्मा ने कही है। हालांकि कोरोना संकट की शुरुआत में ही इस कमेटी का गठन हो जाना चाहिए था। अब जब शवों की अदला बदली हुई तो बॉडी मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि इस कमेटी में किन किन डॉक्टरों को शामिल किया गया, इस जवाब पर डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि वह कमेटी मेंबर्स के नाम अभी नहीं बता सकते। उन्हें निर्देश हैं कि किसी तरह की बयानबाजी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed