फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Huge consignment of drugs seized in Punjab, Foreign drug smuggling gang busted with 105 kg heroin

पंजाब में नशे की बड़ी खेप जब्त: 105 किलोग्राम हेरोइन के साथ विदेशी ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, हथियार बरामद

Sun, 27 Oct 2024 09:13 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Oct 2024 09:13 AM IST
सार

पंजाब पुलिस ने तस्करों के पास से 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा भी बरामद किया गया है, जो इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल की गंभीरता को दर्शाता है।

विज्ञापन
Huge consignment of drugs seized in Punjab, Foreign drug smuggling gang busted with 105 kg heroin
नशे की बड़ी खेप - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस ने एक खुफिया-आधारित अभियान में सीमा पार तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ कर अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन जब्त की है। इस अभियान में पुलिस ने 105 किलोग्राम हेरोइन, 31.93 किलोग्राम कैफीन एनहाइड्रस, 17 किलोग्राम डीएमआर (डाईमेथिल डाइमिथोक्सीबेंजाइल) और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवप्रीत सिंह नव भुल्लर के दो सहयोगियों नवजोत सिंह और लवप्रीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

तस्करी के लिए जल मार्ग का इस्तेमाल
पाकिस्तान से ड्रग्स के परिवहन के लिए जल-मार्ग का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने टायरों की बड़ी रबर ट्यूब भी बरामद की हैं, जो संकेत देती हैं कि तस्करी के दौरान इन्हें जल मार्ग के जरिये उपयोग किया गया।

विज्ञापन

हथियारों की भी बड़ी खेप बरामद
तस्करों के पास से 5 विदेशी पिस्तौल और 1 देसी कट्टा भी बरामद किया गया है, जो इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल की गंभीरता को दर्शाता है। पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (एसएसओसी), अमृतसर में इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी
पुलिस अब इस ड्रग कार्टेल के और सदस्यों को पकड़ने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है। पीछे और आगे के लिंकेज स्थापित करने के लिए जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य अपराधियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed