{"_id":"57cd9c694f1c1b305e3172a0","slug":"hoshiarpur-zone-winner-hoshiarpur-zone-winner-in-cricket-hoshiarpur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में होशियारपुर जोन ने शेरगढ़ जोन को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में होशियारपुर जोन ने शेरगढ़ जोन को दी मात
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Mon, 05 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : cricket
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित खेल मुकाबलों में जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रमन घई मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जिला स्तरीय सेमीफाइनल मैच में होशियारपुर जोन ने शेरगढ़ जोन को आठ विकेट से हराया।
शेरगढ़ की जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच में केवल 30 रन बनाए। इसमें शाश्वत तिवाड़ी ने 15 रन बनाए। होशियारपुर जोन की ओर से प्रभजोत ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया।
31 रन का लक्ष्य होशियारपुर एसडी स्कूल की टीम (होशियारपुर जोन) ने 4.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। इस अवसर पर जिला स्कूल खेल अधिकारी धर्मवीर सिंह बराड़, लेक्चरर सुखदेव सिंह, लेक्चरर मधू सूदन, प्रभजोत, जिला कोच दलजीत सिंह, दविंदर कौर, डीपी नरेश कुमार, अमित ठाकुर, अर्जुन कुमार और ललित कुमार मौजूद थे।