खौफनाक: हंसते-हंसते चंडीगढ़ से 'मौत खरीद' लाए तीन लोग, घर पहुंचीं तीन लाशें तो पूरे गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद नई कार खरीदने की खुशियां मातम में बदल गईं। विदेश से आने वाले भाई के स्वागत के लिए घर में तैयारी चल रही थीं। नई गाड़ी की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। फोन कर परिवार को भी सूचित किया गया था। परिवार नई गाड़ी के शगुन की तैयारी कर चुका था। मगर सब कुछ धरा रह गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हंसते-हंसत तीन लोग चंडीगढ़ पहुंचे और वहां 'मौत की खरीदारी' की। सभी खुश थे। घर में भी फोन कर बता दिया। सोशल मीडिया पर भी फोटो अपलोड कर दी। मगर कुछ समय बाद क्या होने वाला है... इसकी किसी को भी आहट नहीं लगी। मौत दबे पैर आई और खुशियों को हमेशा-हमेशा की खातिर मातम में बदल गई। दरअसल, यह तीनों लोग नई कार खरीदने गए थे। मगर नवांशहर में भीषण सड़क हादसे में तीनों की मौत हो गई। हादसे के शिकार तीनों लोग अमृतसर के खासा गांव के रहने वाले थे और विदेश में रहने वाले भाई की नई कर खरीदकर लौट रहे थे। मगर यही नई गाड़ी काल बन गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात अर्टिगा कार और पराली से भरी ट्रॉली के बीच भीषण टक्कर में तीनों की मौत हुई है। जैसे ही इस हादसे की खबर अमृतसर के गांव खासा पहुंची तो गांव में मातम छा गया। तीनों के घरों में चीख-पुकार मच गई। मृतकों के परिवार वालों की हालत देखकर गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम हैं। मृतकों में गाड़ी मालिक गुरप्रीत सिंह गोपी (30), पलविंदर सिंह पिंदा (55) और नवजीत सिंह (28) शामिल हैं। रिश्तेदार बलविंदर सिंह ने बताया है कि मृतक का भाई विदेश में रहता है। वह कुछ दिनों में भारत आने वाला था।
बलविंदर सिंह ने बताया कि ये तीनों विदेश में रह रहे अपने भाई के लिए नई गाड़ी खरीदने चंडीगढ़ गए थे और शनिवार देर रात चंडीगढ़ से अमृतसर लौटते समय नवांशहर के पास पराली की गांठों से भरी ट्रॉली सड़क के बीच खड़ी थी। इसी दौरान नई अर्टिगा ट्रॉली से भिड़ गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस हादसे के बाद नई कार खरीदने की खुशियां मातम में बदल गईं। विदेश से आने वाले भाई के स्वागत के लिए घर में तैयारी चल रही थीं। नई गाड़ी की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। फोन कर परिवार को भी सूचित किया गया था। परिवार नई गाड़ी के शगुन की तैयारी कर चुका था। मगर सब कुछ धरा रह गया।