फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Home ministry not gives permission to SGPC to send jatha to Pakistan

रवानगी से 12 घंटे पहले केंद्र ने सिख जत्थे के पाक जाने पर लगाई रोक, सुरक्षा के मद्देनजर नहीं दी अनुमति

Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Home ministry not gives permission to SGPC to send jatha to Pakistan
एसजीपीसी। - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार ने श्री ननकाना साहिब के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने वाले जत्थे पर रोक लगा दी है। जत्थे के जाने से 12 घंटे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी को पत्र लिखकर सूचित किया कि सुरक्षा के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने केंद्र सरकार के इस फैसले को सिख विरोधी बताया है।

विज्ञापन


एसजीपीसी और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सहित कई सिख संगठन एक हजार सिख श्रद्धालुओं को 18 फरवरी को पाकिस्तान भेज रहे थे। बीबी जागीर कौर ने कहा कि जब देश-विदेश से आए श्रद्धालु पाकिस्तान जाने के लिए एसजीपीसी मुख्यालय पहुंच चुके हैं, ऐसे में जत्थे पर पाबंदी लगाना केंद्र सरकार की सिख विरोधी भावना को प्रकट करता है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने पत्र में लिखा है कि कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से अटारी सड़क सीमा से पाकिस्तान आने-जाने पर रोक लगाई गई है। 

इस पर बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार को जत्था रोकने का यह तर्क न्यायसंगत नहीं है। केंद्र सरकार भूल गई है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शन करने गया था। जब नवंबर में श्रद्धालुओं को खतरा नहीं था तो अब कैसे हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबी जागीर कौर के अनुसार पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं कोई खतरा हो सकता है तो इस बात की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई, जब एसजीपीसी इसकी तैयारी कर रही थी। पाकिस्तानी दूतावास ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर ही वीजा जारी किए थे। एसजीपीसी ने पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं को उनके वीजा और पासपोर्ट भी जारी कर दिए थे। केंद्र सरकार का यह फैसला आहत करने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed