{"_id":"60d36db68ebc3e29fd7f1bcb","slug":"home-guard-posted-as-naib-court-arrested-amritsar-news-pkl4177092128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब कोर्ट के तौर पर तैनात होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब कोर्ट के तौर पर तैनात होमगार्ड गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने जिला कचहरी के डीड राइटर से ठगी करने के आरोप में होमगार्ड धरम सिंह को गिरफ्तार किया है। यह होमगार्ड नायब कोर्ट के तौर पर तैनात है। ब्यूरो की टीम ने उसके पास से 7500 रुपये भी बरामद किए हैं, जो उसने पीड़ित से लिए गए थे। अदालत में पेश कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। यह कार्रवाई ब्यूरो के एसएसपी परमपाल सिंह के निर्देश पर की गई।
जानकारी के मुताबिक डीड राइटर तेजिंदरपाल सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी लोहाराका रोड, अमृतसर जिला कचहरी कांप्लेक्स की दुकान नंबर 6 में रजिस्ट्रिय़ों के दस्तावेज टाइप करने का काम करता है। आरोपी होमगार्ड ने एक महिला की गलत रजिस्ट्री टाइप करने का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये मांगे। इस मामले में एडीसीपी-2 के कार्यालय में चल रही जांच के दौरान उसका नाम आया था। इस पर होमगार्ड धरम सिंह ने उससे कहा कि वह एडीसीपी-2 के रीडर के साथ बात कर उसका बचाव करवा देगा। डीड राइटर तेजिंदरपाल सिंह ने कहा कि वह 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं दे सकता और 15 हजार रुपये में सौदा तय हो गया।
आरोपी होमगार्ड बुधवार को उससे पहली किस्त के तौर पर 7500 रुपये लेने पहुंचा था, तभी इशारा पाकर ब्यूरो के इंस्पेक्टर अमोलक सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। ब्यूरो की टीम ने उसके कब्जे से तेजिंदरपाल सिंह से लिए गए 7500 रुपये भी बरामद कर लिए। रिश्वतखोरी का केस दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का रिमांड लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। इस दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी ने और लोगों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है।