फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Government is worried due to rising graph of BJP: Sandhu

भाजपा प्रदर्शन... बीजेपी के बढ़ते ग्राफ से बौखलाई सरकार: संधू

Fri, 22 Aug 2025 07:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Government is worried due to rising graph of BJP: Sandhu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। भाजपा के वर्करों ने अमृतसर के अलग-अलग विधान सभा क्षेत्रों में पंजाब सरकार के पुतले फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि पंजाब की जनता को मूलभूत सुविधाएं देने का काम मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार का है। जिसमें वह पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। सरकार बीजेपी के बढ़ते ग्राफ से बौखला गई है। उत्तरी विधानसभा में विधानसभा इंचार्ज सुखमिंदर सिंह पिंटू की अध्यक्षता में विधानसभा के पांचों मंडलों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर खंडेवाला चौक में, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार की अगुआई में, केंद्रीय विधानसभा में विधानसभा इंचार्ज डॉ. राम चावला की अध्यक्षता में लोहगढ़ चौक में पुतले फूंके। खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव मनजीत सिंह मन्ना के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांव मियांविंड में मान सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed