फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Goldy Brar, arrested along with six accomplices

Amritsar News: गोल्डी बराड़ के जीजा की हत्या की योजना बना रहा गैंगस्टर छह साथियों संग गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 09:20 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Fri, 12 Jul 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Goldy Brar, arrested along with six accomplices
-आरोपियों से तीन पिस्टल और 11 कारतूस भी बरामद
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जीजा गुरिंदर सिंह गोरा की हत्या की योजना बना रहे राहुल रौला नाम के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर स्थानीय रूपा होटल ने इस लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से तीन पिस्टल और 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं।अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोल्डी बराड़ और राहुल रौला की आपस में दुश्मनी है। इनकी दुश्मनी होशियारपुर जेल में से ही शुरू हुई थी। राहुल के खिलाफ 12 के करीब केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व लूट आदि की वारदातों के साथ संबंधित हैं।

पुलिस कमिश्नर के अनुसार गोल्डी बराड़ के जीता गुरिंदर सिंह गोरा पर भी 16 के करीब मामले दर्ज हैं। इनमें फरीदकोट जेल में कांग्रेसी नेता की हत्या का भी केस है। वह इस मामले में होशियारपुर जेल में बंद है। जांच के दौरान सामने आया है कि जेल में ही रौला का गुरिंदर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं से इस के बीच दुश्मनी बढ़ गई। इस संबंधी होशियारपुर में मामला भी दर्ज है। राहुल कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान उसने अपने पुराने साथियों से संपर्क करके गुरिंदर की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से लेकर आया था हथियार
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि राहुल 24 मई का जमानत पर रिहा हुआ था। गुरिंदर की हत्या के लिए वह मध्यप्रदेश से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने राहुल के साथियों करण निवासी गेट हकीमा, गोरी निवासी इस्लामाबाद, अभय निवासी इस्लामाबाद, राघव निवासी इस्लामाबाद और रमेश निवासी गेट हकरी को गिरफ्तार किया है इस से पुलिस ने एक 0.32 बोर पिस्टल, एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed