फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Goldsmith kidnapped and beaten, pissed on his mouth

सुनार का अपहरण कर पीटा, मुंह पर किया पेशाब

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Goldsmith kidnapped and beaten, pissed on his mouth
सुल्तानविंड थानाक्षेत्र में पती बाबा जीवन सिंह से एक अकाली नेता के करीबी लोगों ने सुनार दिलबाग सिंह का पिस्तौल के बल पर अपहरण कर पीटा और और छोड़ते समय मुंह पर पेशाब किया। पुलिस ने सोमवार को रात सुनार की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सुल्तानविंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परनीत ढिल्लों ने बताया कि पीड़ित दिलबाग सिंह सोमवार को उनके पास आया और वारदात का विडियो दिखाया। जिसके आधार पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुनार दिलबाग सिंह ने पुलिस को बताया कि वह गहने बनाने का कारोबार करते हैं। इलाके के एक अकाली नेता के करीबी लोग उनसे रंजिश रखते हैं। दो जुलाई को वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान बिक्रमजीत सिंह, साबा और बलविंदर सिंह उसके घर आकर उससे गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान लोगों ने आरोपियों का वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। शाम को किसी काम के लिए वह घर से निकले तो रास्ते में तीनों आरोपियों ने बोलेरो कार से उन्हें घेर लिया और पिस्तौल के बल पर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह ने बताया कि आरोपियों ने रास्ते में बुरी तरह उन्हें पीटा और और पगड़ी तक फाड़ दी। आरोपी बिक्रमजीत सिंह उन्हें अपने घर ले गया। वहां पहले से कुछ और आरोपी मौजूद थे। दिलबाग सिंह ने आरोप लगाया कि अकाली नेता की शह पर सभी ने पिस्तौल के बल पर उसके सारे कपड़े उतरवाए और पीटा। उससे उठक-बैठक लगवाते हुए जलील किया। आरोपी मनप्रीत सिंह ने वारदात का वीडियो बनाया। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकला, लेकिन वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। आरोपियों ने कुछ दिन पहले उसका वीडियो वायरल कर दिया। जिसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह के सामने पेश होकर मामले की शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed