{"_id":"6171aa1cb95b022bc81d06b0","slug":"gold-bangles-perfume-and-dry-fruits-stolen-from-the-bags-of-passengers-who-reached-india-from-dubai-amritsar-news-pkl4307594107","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई से भारत पहुंचे यात्रियों के बैग से सोने की चूड़ियां, परफ्यूम और ड्राई फ्रूट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई से भारत पहुंचे यात्रियों के बैग से सोने की चूड़ियां, परफ्यूम और ड्राई फ्रूट चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने वाले दो यात्रियों के बैग से कीमती सामान गायब हो गया। यह यात्री जब इसकी शिकायत करने लॉस्ट लग्गैज सेक्शन में पहुंचे तो वहां इनके साथ बदसलूकी की गई। इन यात्रियों को शिकायत ऑनलाइन करवाने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों ने अपने बैगों से चुराए गए सामान की शिकायत राजासांसी पुलिस थाना में भी दे दी।
लुधियाना के दीपांशु खन्ना ने बताया कि वीरवार को सुबह आठ बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। जब उन्होंने लग्गैज बेल्ट से अपना सामान लिया तो पाया कि बैग खुले थे। बैग के अंदर से चार महंगे परफ्यूम और ड्राई फ्रूट का एक पैकेट गायब था। एयर इंडिया के अधिकारियों के पास शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। कर्मचारियों ने उनके लिए गलत शब्दों का प्रयोग किया। जब उन्होंने 100 नंबर डायल करके पुलिस बुलाई तो उनकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई।
वहीं, पटियाला के दीक्षित सूद ने बताया कि एयरपोर्ट पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपना सामान खुला देखा तो हैरान रह गए। सामान की जांच की तो पाया कि बैग के अंदर रखे करीब 520 ग्राम सोने के चार कंगन गायब थे। दुबई में मेहनत मजदूरी करने के बाद वह अपनी मां के लिए दुबई से सोने के कंगन लाए थे। इसकी शिकायत दर्ज करवाने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने उनके साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ राजासांसी थाना के कार्यकारी प्रभारी राम सिंह ने बताया कि दुबई से पहुंचे उक्त दोनों यात्रियों ने उन्हें शिकायतें दी है। उन्होंने जहां अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी वहीं उन्होंने दोनों शिकायतें एयर इंडिया की ईमेल पर भी भेज दी हैं। इसके साथ ही एक ईमेल दुबई एयरपोर्ट पर भी अधिकारियों को भेज दी गई है।