फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Girl molested after friendship on Instagram

Amritsar News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद लड़की को घर से भगाकर किया दुष्कर्म

Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Girl molested after friendship on Instagram
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने शुरू किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पहले इंस्टाग्राम पर छात्रा के साथ दोस्ती की, फिर शादी का वादा कर उसे घर से भगाया और दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इन्कार कर दिया है। थाना मत्तेवाल पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने शुरू कर दिए हैं।
थाना मत्तेवाल के अंतर्गत आते एक गांव में रहने वाली 16 साल की लड़की ने पुलिस को बताया है कि वह प्लस टू की छात्रा है। इंस्टाग्राम चलाती है। दो महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती मनोज कुमार निवासी गांव पंजगराइयां, जिला बटाला के साथ हो गई। मनोज उसे मिलने के लिए कहने लगा। 7 फरवरी को उसे फोन कर कहा कि वह उसे लेने के लिए आ रहा है तैयार रहे, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देने लगा कि उसके घर के बाहर पहुंच कर जहरीली दवा पीकर मर जाएगा। वह डर गई। उसके साथ चलने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन

8 फरवरी की रात को 2 बजे मनोज कुमार मोटरसाइकिल पर आया और उसे अपने साथ ले गया। उसे अपने दोस्त विक्की निवासी कत्थूनंगल के घर ले गया। वहां पर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया तो उसने शोर मचाया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। अगले दिन सुबह 7 बजे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव तुगलवाल में अपने किसी रिश्तेदार के घर ले गया। वहां पर उसे एक अलग कमरे में रखा। उसे शादी का वादा करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। 9 फरवरी की सुबह 8 बजे उसे बस में बैठाकर 100 रुपये किराया दिया। उसे कहने लगा कि वह श्रीहरिमंदिर साहिब पहुंचे। वह उसे वहीं पर मिलेगा। बाद में मनोज कुमार वहां नहीं आया। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। आरोपी ने उसके साथ धोखा किया है। शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। थाना मत्तेवाल की पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed