फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Girl falls out of moving auto during robbery, robber caught

Amritsar News: लूट के दौरान चलते ऑटो से बाहर गिरी युवती, लुटेरा काबू

Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Sun, 08 Oct 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girl falls out of moving auto during robbery, robber caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। ऑटो रिक्शा पर सवार होकर जा रही युवती के साथ लूट की वारदात हुई है। वारदात के दौरान वह चलते ऑटो से नीचे गिरकर घायल हो गई। लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले किया है।


जानकारी के अनुसार रजनी पत्नी प्रदीप कुमार निवासी लाहौरी गेट ने पुलिस को बताया है कि वह रेलवे स्टेशन से छेहरटा की तरफ जा रही थी। पुतलीघर चौक के नजदीक मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया। युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन खींचने के लिए जोरदार झटका लगाया। इस झटके से वह सड़क पर गिर गई। लोगों ने जब देखा तो शोर मचाया। लोगों ने भाग रहे लुटेरे का पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिंदर उर्फ भीमा निवासी मेन रोड भूतनपुरा नजदीक गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को थाना गेट हकीमा के हवाले किया गया है। थाना गेट हकीमा की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed