फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   gheraoed the house of Cabinet Minister ETO

Amritsar News: वामपंथियों ने किया कैबिनेट मंत्री ईटीओ के घर का घेराव, नारेबाजी

Mon, 16 Sep 2024 10:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
gheraoed the house of Cabinet Minister ETO
पंजाब की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। वामपंथी पार्टियों रिवोल्यूशनरी मार्क्सिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई), सीपीआईएमएल लिबरेशन और किरती किसान यूनियन पंजाब वर्करों ने कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के घर का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की रिहायश के सामने रैली कर पंजाब सरकार की जन व किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व गुरनाम सिंह दाऊद, डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, बलबीर सिंह मुधल, बलबीर सिंह झामका और धनवंत सिंह खतराए कलां कर रहे थे।


रैली में शामिल वामपंथी वर्करों को संबोधित करते हुए रतन सिंह रंधावा, प्रभजीत सिंह टिम्मोवाल, निर्मल सिंह छ्रज्जलवाड़्डी ने कहा कि पंजाब के लंबे समय से लंबित मुद्दों चंडीगढ़ पंजाब को दिया जाना चाहिए, पंजाबी भाषी क्षेत्रों को पंजाब में शामिल किया जाना चाहिए, नदियों और बांधों का नियंत्रण दिया जाना चाहिए। आरएमपीआई के महासचिव मंगत राम पासला ने आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह संगठन धर्म के आधार पर हिंदुत्व राज्य की स्थापना करना चाहता है, जिसके लिए वह देश में अलगाववादी साजिश रच रहा है। संघ परिवार अपने एजेंडे को हासिल करने के लिए भारत के संविधान और लोकतांत्रिक धर्मनिरपेक्ष और संघीय ढांचे को नष्ट करने पर तुला हुआ है, जो देशभक्तों और शहीदों के अपार बलिदान से अर्जित स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा है। इस दौरान जगतार सिंह करमपुरा, सुरिंदर शर्मा, मंगल सिंह धर्मकोट आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed