फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster terrorist Harvinder Rinda demanded extortion of Rs 1 crore from Amritsar businessman

अमृतसर के कारोबारी को आया फोन: गैंगस्टर रिंदा बोल रहा हूं.. मेरे गुर्गों को रुपयों की जरूरत है, एक करोड़ चाहिए

Thu, 26 Sep 2024 08:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Sep 2024 08:46 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर निवासी एक कारोबारी डर के साए में है। उससे गैंगस्टर व आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। रकम न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
Gangster terrorist Harvinder Rinda demanded extortion of Rs 1 crore from Amritsar businessman
कॉल कर दी धमकी। - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब में कारोबारियों, उद्योगपतियों व अन्य लोगों से रंगदारी मांगने के मामले थम नहीं रहे हैं। गैंगस्टर लोगों को फोन कॉल कर जान से मारने की धमकी देते हुए करोड़ों रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। ताजा मामला पंजाब के अमृतसर में सामने आया है। यहां रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले कारोबारी से गैंगस्टर व आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के नाम पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई है।   

विज्ञापन


अमृतसर निवासी कमल बोरी नाम के व्यक्ति से गैंगस्टर व आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अमृतसर के रामतीर्थ रोड के 25 न्यू अनमोल एन्क्लेव निवासी कमल कुमार उर्फ बोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंदा ने उसे धमकियां दी है कि अगर यह रकम उसे नहीं दी तो वह उसके परिवार को जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमल बोरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रियल एस्टेट का काम करता है। 13 सितंबर को उसके मोबाइल पर रात 8:59 बजे 447984070279 से वॉट्सएप कॉल आई। उसने फोन उठाया तो सामने से आवाज आई कि मैं रिंदा बोल रहा हूं। उसने कहा कि जब से मोहाली में बड़ा कांड किया है, तब से उसके गुर्गे पैसे से तंग परेशान हुए पड़े हैं। उसके गुर्गों को पैसों की जरूरत है और उनकी इस जरूरत के लिए मदद के तौर पर उन्हें एक करोड़ रुपये दे दो। कमल बोरी ने कहा कि उसने फोन करने वाले से काफी मिन्नतें की और अपनी मजबूरियां बताते हुए कहा कि वह एक करोड़ रुपये नहीं दे पाएगा, लेकिन वह नहीं माना। 


रिंदा ने उसे कहा कि अगर जरूरत पूरी न की गई तो पता है कि हम लोग परिवार के परिवार खत्म कर देते हैं। फोन करने वाले ने कहा कि हैप्पी पशिया मेरा आदमी है और उससे संपर्क कर ले। इतना कहकर रिंदा ने फोन काट दिया। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed