{"_id":"653f9e0a9c04f9f91e0a8803","slug":"gangster-lakhbir-asked-for-20-lakhs-from-ielts-center-operator-amritsar-news-c-59-1-spkl1002-2819-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: गैंगस्टर लखबीर ने आइलेट्स सेंटर संचालक से मांगे 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: गैंगस्टर लखबीर ने आइलेट्स सेंटर संचालक से मांगे 20 लाख
Mon, 30 Oct 2023 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 30 Oct 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने रंजीत एवेन्यू के एक आइलेट्स सेंटर संचालक से बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोपी ने इस बाबत पुलिस को शिकायत करने पर खतरनाक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने लखबीर सिंह लंडा के खिलाफ रंगदारी मांगने व मारने की धमकियां देने का केस दर्ज किया है।
रंजीत एवेन्यू निवासी साहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रंजीत एवेन्यू ए ब्लाक में आइलेट्स सेंटर चलाता है। शनिवार को उसके मोबाइल पर विदेशी नंबर से एक काल आई। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को गैंगस्टर लखबीर सिंह बताते हुए बीस लाख रुपये की मांग की। फोन करने वाले ने उसे धमकाते हुए पुलिस में शिकायत करने पर घातक परिणाम भुगतने की बात कही। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।