फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought from Bathinda jail on production warrant

Amritsar News: बठिंडा जेल से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया

Thu, 22 Dec 2022 10:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:38 PM IST
विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought from Bathinda jail on production warrant
अमृतसर। जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवा कर गैंगस्टरों और खतरनाक भगोड़ों के विदेश भागने के मामले में स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (एसएसओसी) वीरवार को बठिंडा जेल में बंद गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। एसएसओसी 17 दिसंबर 2022 को आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 474, 120-बी, 12 (1) पासपोर्ट एक्ट में दर्ज एफआईआर संख्या 37 में पूछताछ करने के लिए उसे अमृतसर लेकर आई है। एसएसओसी ने भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर भगवानपुरिया को जेएमआईसी की अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एसएसओसी ने गैंगस्टर लंडा के साथी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा व 7 अन्य के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया था। सूचना थी कि कुछ लोगों ने पासपोर्ट दफ्तर, सेवा केंद्र और पंजाब पुलिस विभाग व पासपोर्ट संबंधी अन्य विभागों में गिरोह बना रखा है। जो अंतरराज्जीय गैंगस्टर गिरोह के सदस्यों और घोषित अपराधियों को विदेश भागने के लिए जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट बनवा मुहैया करवाते हैं। गैंगस्टर लंडा गैंग के सदस्य व गुरदासपुर के गांव चट्ठा निवासी सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चट्ठा, तरनतारन के सीमांत गांव हवेलियां निवासी गुरजंट सिंह उर्फ भोलू, तरनतारन के भुच्चर गांव के रछपाल सिंह उर्फ दाना, तरनतारन के गांव डियाल के केंदरबीर सिंह उर्फ सन्नी, चंबल गांव निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना, गुरदेव सिंह उर्फ जैमल, पट्टी कुल्ला रोड निवासी राउ बरिंदर सिंह उर्फ राउ तथा गुरदासपुर के पवित्र सिंह के खिलाफ उक्त केस दर्ज किया गया था, जो जाली दस्तावेजों पर पासपोर्ट हासिल कर विदेश भाग चुके हैं।
विज्ञापन

एसएसओसी अब इस मामले की जांच के लिए बठिंडा की केंद्रीय जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। एसएसओसी गैंगस्टर जग्गू के मिले चार दिन के रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर उसकी इस केस में भूमिका का पता लगाएगी। इस दौरान कचहरी परिसर का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया और भारी संख्या में पुलिस बल कचहरी परिसर और बाहर मुख्य सड़क अजनाला रोड पर तैनात रहा। एसएसओसी जग्गू को अदालत में पेश करने के बाद अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed