फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gangster fired at police, injured in retaliatory firing

Amritsar News: पुलिस पर गैंगस्टर ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में जख्मी

Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Wed, 20 Aug 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Gangster fired at police, injured in retaliatory firing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पिस्तौल रिकवरी के लिए लेकर गई पुलिस टीम पर मौका पाकर गैंगस्टर ने गोली चला दी। पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई तो एक गोली गैंगस्टर की टांग में लगी, जिससे वह जख्मी हो गया।
फिलहाल तरनतारन निवासी आरोपी रवि कुमार को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसके एक अन्य साथी जोबन सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थाना बी डिवीजन इलाके में कुछ दिन पहले एक घर के बाहर कुछ लोगों की ओर से गोलियां चलाई गई थी। इस संबंधी पीड़ित परिवार के पड़ोस वालों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने अपने स्तर पर जांच की और पता चला कि वेल्डर का काम करने वाले आरोपी रवि ने अपने साथी जोबन निवासी तरनतारन और एक अन्य साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। यह वारदात इन आरोपियों ने गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के कहने पर की थी।
विज्ञापन

इन दोनों को मंगलवार को ही गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद बुधवार को आरोपी रवि कुमार से पिस्तौल रिकवर करवाने के लिए पुलिस टीम मकबूलपुरा लेकर गई। आरोपी ने झाड़ियों के बीच से पिस्तौल निकाली और भागने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की तो गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया। फिलहाल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed