फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Gang involved in cheating through online gaming app busted, five arrested

Amritsar News: ऑनलाइन गेमिंग एप से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

Fri, 12 Sep 2025 07:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Gang involved in cheating through online gaming app busted, five arrested
-ठगी के लिए फर्जी बैंक खातों का किया इस्तेमाल
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। लुधियाना देहात पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये साइबर ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नामी कंपनियों की नकल कर फर्जी गेमिंग एप बनाए थे। इनमें बाजी लगाने वाले हर व्यक्ति की हार तय थी। ठगी के पैसों को बचाने के लिए आरोपियों ने पंजाब के विभिन्न बैंकों में फर्जी खाते खुलवा रखे थे। वे इन खातों में पैसे ट्रांसफर कर एटीएम या ऑनलाइन लेनदेन के जरिये निकाल लेते थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कार से जगराओं की तरफ आ रहे हैं। राधा स्वामी सत्संग घर के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मोबाइल फोन, लैपटॉप और चेकबुक बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बरनाला के अभिनव गर्ग, नोएडा के ओम प्रकाश उर्फ ओम, अमितराज उर्फ अमित, उत्तर प्रदेश के विश्वजीत सिंह और पिढ बोदरवाल के रिहान खान शामिल हैं। इस मामले में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed