फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Fraud attempt in the name of getting women jobs in SGPC

Amritsar News: एसजीपीसी में महिलाओं को नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का प्रयास

Tue, 30 May 2023 11:01 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 30 May 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud attempt in the name of getting women jobs in SGPC
-एसजीपीसी के पास पहुंची शिकायत, महिलाओं को झांसा देकर मांग जा रहे थे पैसे, जांच शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) में महिलाओं को भर्ती करवाने के नाम पर ठग सक्रिय हो गए हैं। इस मामले को लेकर शिकायत एसजीपीसी के पास पहुंची है, जिस के बाद एसजीपीसी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ महिलाएं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब वह श्री श्री हरिमंदिर साहिब में सेवा कर रही थी तो तब एक व्यक्ति ने उनसे एसजीपीसी में अलग अलग पोस्टों पर भर्ती करवाने का आश्वासन दिया। उनको कहा गया कि अगर व कुछ पैसे खर्चें तो वे उनको एसजीपीसी में नौकरी पर भर्ती करवा सकता है।

जिस व्यक्ति ने उनको यह आश्वासन दिया उसके संबंध में महिलाएं पूछताछ करने के लिए एसजीपीसी कार्यालय पहुंच गई। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने फिर से महिलाओं को बुलाकर कहा कि वह उनको नौकरी दिलवा देगा, परंतु इस के लिए पैसे खर्च करने होंगे। जब महिलाएं एसजीपीसी के कर्मचारियों को साथ लेकर उस व्यक्ति के देखने गई तो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। एसजीपीसी के सचिव को महिलाओं ने शिकायत दी है कि एसजीपीसी के नौकरी दिलवाने के लिए नाम पर हरिमंदिर साहिब में ही ठग सरगर्म है।
विज्ञापन


महिलाओं की शिकायत के संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि पहचान की जाएं कि कौन लोग इस तरह की ठगी कर रहे है। जल्द ही महिलाओं को भर्ती करने के लिए पैसे की मांग करने वाला पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए नहीं लिए जाते पैसे: धामी
मामले के संबंध में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के ओएसडी सतबीर सिंह धामी ने कहा कि एसजीपीसी में भर्ती के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है। यदि कोई भर्ती के नाम पर पैसे मांगता है तो कार्यालय में तुरंत संपर्क करना चाहिए। लोग किसी भी व्यक्ति को एसजीपीसी में भर्ती के लिए पैसा न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed