फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four police officers including CP honored with DG Commendation Disc

सीपी समेत चार पुलिस अधिकारी डीजी कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित

Thu, 07 Jul 2022 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Four police officers including CP honored with DG Commendation Disc
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। डायरेक्टर जनरल पुलिस ने अमृतसर के पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह समेत चार पुलिस अधिकारियों को कमेंडेशन डिस्क से सम्मानित किया है। इन पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान घल्लुघारा सप्ताह के दौरान बढ़िया सेवाएं देने और कानून-व्यवस्था पर पूरी तरह से कंट्रोल रखे जाने को लेकर किया गया है। पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने यह जानकारी वीरवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। इस अवसर पर उन्होंने 30 जून से लेकर 6 जुलाई तक पुलिस की कारगुजारी बाबत भी जानकारी उन्होंने दी।
सीपी सिंह ने बताया कि घल्लुघारा सप्ताह के दौरान बढ़िया सेवाओं के लिए उन्हें तथा डीसीपी कानून-व्यवस्था परमिंदर सिंह भंडाल, एसीपी स्पेशल ब्रांच डी जतिंदर तथा गलियारा पुलिस चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह को डीजी डिस्क के सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि घल्लुघारा सप्ताह 1 जून से लेकर 6 जून तक हल साल का सप्ताह काफी संवेदनशील रहता है। इसके लिए एक माह पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई थी, कि इस सप्ताह के दौरान कानून व्यवस्था कंट्रोल में रखी जा सके।
विज्ञापन

सीपी सिंह ने पिछले समय के दौरान बड़े स्तर पर किए गए पुलिस में तबादलों पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पुलिसिंग एक प्रोफेशनल फोर्स है। बेहतर कारगुजारी को लेकर समय-समय पर पुलिसिंग में तबादले किए जाते हैं। इसके तहत ही उन्होंने ऐसे पुलिस मुलाजिमों के तबादले किए, जो एक साल से ज्यादा लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे। इन तबादलों का मकसद पुलिस की कारगुजारी को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने तस्करों-गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। कमिश्नरेट पुलिस ने 30 जून से लेकर 6 जुलाई तक एनडीपीएस के 71 केस दर्ज करके 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें पुलिस ने 1 किलो 21 ग्राम हेरोइन, नशे की 4168 गोलियां, 7.29 आइस, 1 किलो अफीम तथा 1 लाख 7 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद की। इसके तहत ही पुलिस ने तीन पिस्तौल, 6 मैगजीन, 13 कारतूस और इनके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई गाड़ियां भी कब्जे में ली।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। पहचाने गैंगस्टरों की सर्विलांस की जा रही है। आपराधिक रिकार्ड वालों को लगातार चेक किया जा रहा है। गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और साजन कल्याण को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और गैंगस्टरों को काबू किए जाने की संभावना है। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें कोई धमकी भरी कॉल मिलती है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर डीसीपी परमिंदर सिंह भंडाल, एडीसी डी जतिंदर, एंटी गैंगस्टर विंग के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिवदर्शन सिंह तथा गलियारा पुलिस चौकी के इंचार्ज परमजीत सिंह भी उपस्थित थे।
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed