फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   four arrest in tarantaran dera loot case

डेरे से 1.68 करोड़ की लूट मामले में पूर्व आतंकी समेत चार गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Sat, 29 Feb 2020 08:06 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
four arrest in tarantaran dera loot case
आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी देते एसएसपी ध्रुव दहिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कार सेवा संप्रदाय बाबा जगतार सिंह के डेरे में दाखिल होकर 1.68 करोड़ की लूट मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पूर्व आतंकी सुखचैन सिंह चैना खुर्मिणयां समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 46.50 लाख की राशि बरामद की गई है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


गोइंदवाल रोड स्थित कार सेवा संप्रदाय बाबा जगतार सिंह के डेरे में सोमवार रात 11 बजे स्विफ्ट डिजायर कार सवार चार लुटेरों ने खजांची बाबा महिंदर सिंह और पहरेदार बख्शीश सिंह को बंधक बनाकर 1.68 करोड़ की राशि लूट ली थी।
विज्ञापन


इस मामले में एसपी (आई) जगजीत सिंह वालिया, डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल, हरीश बहल, प्रवेश चोपड़ा, थाना प्रभारी तुषार गुप्ता (आईपीएस), सीआईए इंचार्ज हरित शर्मा, थाना झब्बाल प्रभारी प्रभजीत सिंह के आधारित विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले में फरार आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव संघा डेरे का पूर्व ड्राइवर था। उसे डेरे के बारे में पूरी जानकारी थी। वहीं सुखचैन सिंह उर्फ चैना सत्ता के भाई का साला है। सीसीटीवी से सत्ता की पहचान के बाद पुलिस ने उसे ट्रैप किया।

वह तो हाथ नहीं आया लेकिन जांच टीम ने पूर्व आतंकी सुखचैन सिंह उर्फ चैना निवासी गांव खुर्मिणयां, अमृतसर को गांव पंडोरी गोला चौक के पास 12 लाख की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले का खुलासा हो गया।  

चैना की निशानदेही पर गांव कंबो (थाना ब्यास) निवासी लखविंदर सिंह लक्खा को पकड़ लिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपियों द्वारा लूट में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार की लोकेशन के आधार पर अमृतसर पुलिस से जानकारी साझा की। इसके बाद थाना छेहरटा प्रभारी इंस्पेक्टर राजविंदर कौर ने गांव खुर्मिणयां निवासी बलविंदर सिंह बिल्ला को 25 लाख और सुखविंदर सिंह उर्फ बाबा गांव खुर्मिणयां को साढे़ नौ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व आतंकी चैना के खिलाफ दर्ज हैं 12 मामले
एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि मामले में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव संघा और तरसेम सिंह उर्फ घरोटा निवासी गांव खुर्मिणयां की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि सुखचैन सिंह चैना पूर्व आतंकी है। उसके खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज हैं। चैना दस वर्ष की कैद काट चुका है।

लूट में किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया 
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि डेरे में दाखिल होकर नगदी लूट के दौरान आरोपियों ने किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया जैसा कि डेरे के खजांची बाबा महिंदर सिंह ने दावा किया था। इस मामले में जांच की जा रही है। इस दौरान डीएसपी हरीश बहल, प्रवेश चोपड़ा, थाना प्रभारी तुषार गुप्ता, सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर हरित शर्मा, इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, हरविंदरपाल सिंह और प्रवीन कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed