फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Four accused of robbery arrested, Activa and mobile recovered

Amritsar News: लूटपाट के चार आरोपी काबू, एक्टिवा व मोबाइल बरामद

Tue, 30 Sep 2025 10:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 30 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Four accused of robbery arrested, Activa and mobile recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना एयरपोर्ट पुलिस ने लूटपाट गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई एक्टिवा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। इस गिरोह के एक आरोपी प्रेमपाल सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी कर्णबीर सिंह, सिमरनजीत कौर, पवनदीप सिंह और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में एसीपी एयरपोर्ट यादविंदर सिंह और इंस्पेक्टर कलजीत कौर ने की।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि 25 जुलाई को अमृतसर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि एयरपोर्ट टी पॉइंट के पास पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी एक्टिवा और मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने 5 सितंबर को करनबीर सिंह, 17 सितंबर को सिमरनजीत कौर, 28 सितंबर को पवनदीप सिंह और लवप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, इस गिरोह के एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी से पहले ही किसी बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed