फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Former ADC Kirpal Singh joins Aam Aadmi Party

पूर्व एडीसी किरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Former ADC Kirpal Singh joins Aam Aadmi Party
पंजाब सरकार के पूर्व आईएएस अधिकारी एडीसी किरपाल सिंह सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बरनाला विधायक की मौजूदगी में चाटीविंड अटारी के कांग्रेसी सरपंच बलजीत सिंह ने भी आप में शामिल होने का एलान किया। पार्टी की ट्रेड विंग के पंजाब प्रधान डा. इंदरबीर सिंह निज्जर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के एक दर्जन से अधिक लोग आप में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

गुरदासपुर, कपूरथला और फाजिल्का में बतौर कार्यकारी सहायक कमिश्नर रहे किरपाल सिंह बटाला में ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर रहते हुए सेवामुक्त हुए हैं। जबकि चाटीविंड के सरपंच बलजीत सिंह साल 2015 में जिला कांग्रेस कमेटी, अटारी के महासचिव रह चुके हैं। सरपंच के साथियों के अलावा हलका केंद्रीय से वाल्मीकि समाज के नेता सन्नी ने भी आप में शामिल होने का एलान किया। इस अवसर पर आप के पंजाब संयुक्त सचिव अशोक तलवाड़, बलजीत सिंह खैरा, शहरी प्रधान परमिंदर सिंह सेठी, देहाती प्रधान हरवंत सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाईं
आम आदमी पार्टी में नए लोगों को शामिल करने को लेकर सोमवार को हाल बाजार पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्केट स्थित पार्टी के जिला दफ्तर में हुए कार्यक्रम में कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं। पूर्व एडीसी और चाटीविंड सरपंच के पार्टी में शामिल होने पर आप नेताओं में भारी उत्साह देखा गया, लेकिन इस दौरान वे कोविड नियमों की पालन करना भूल गए। यहां मौजूद कई लोगों ने न लगाया हुआ था और न वे शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed