{"_id":"66ad10658fb630bf5c0421b8","slug":"foreign-cigarettes-worth-rs-18-lakh-seized-from-passengers-amritsar-news-c-59-1-asr1003-107294-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सिंगापुर व शारजाह से फ्लाइट में दो यात्रियों से 18 लाख रुपये के विदेशी सिगरेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सिंगापुर व शारजाह से फ्लाइट में दो यात्रियों से 18 लाख रुपये के विदेशी सिगरेट बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शारजाह व सिंगापुर से विदेशी सिगरेटों की खेप लेकर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे दो यात्रियों को कस्टम विभाग ने पकड़ लिया। उनके सामान से 18 लाख रुपये की कीमत के सिगरेट बरामद किए गए। आरोपियों से यात्रियों से कुल एक लाख चार हजार सिगरेट बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (संख्या (आईएक्स-138) एयरपोर्ट पर पहुंची। इसी दौरान एक-एक कर यात्री फ्लाइट से बाहर निकले। इसी दौरान कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि किसी यात्री की ओर से विदेशी सिगरेट की खेप लाई गई। इसके बाद सभी यात्रियों के सामान की अच्छे से सामान की चेकिंग की गई। इसकी दौरान एक यात्री के सामान से 51 हजार सिगरेट की स्टिक बरामद की गईं। जिसकी मार्केट कीमत 8 लाख, 67 हजार रुपये बताई जा रही है।
वहीं दूसरे मामले में सिंगापुर से आई स्कूट एयरवेज की फ्लाइट (संख्या टीआर-572) से सिगरेट की खेप बरामद की गई। सूचना के आधार पर ही इस फ्लाइट के यात्रियों के सामान को चेक किया तो एक यात्री के सामान से कस्टम विभाग ने 55 हजार, 200 सिगरेट की स्टिक बरामद की है। इस सिगरेट की खेप की मार्केट वेल्यू 9,38,400 रुपये आंकी गई है। फिलहाल दोनों ही मामलों में कस्टम विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।