फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Food bus caught fire due to cylinder leak

सिलिंडर लीक होने से फूड बस में लगी आग

Mon, 21 Mar 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Food bus caught fire due to cylinder leak
अमृतसर। न्यू अमृतसर इलाके में सोमवार शाम फूड बस में गैस सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। इस हादसे ने सेहत विभाग के फूड इंस्पेक्टरों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समय-समय पर इस तरह की फूड बसों व इनमें काम करने वाले कर्मियों की चेकिंग करना इनकी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खुले आसमान के नीचे भाई गुरदास नगर में एक फूड बस लगी हुई थी। स्टाफ बस के अंदर व्यंजन बना रहा था और लोग बाहर इंतजार रहे थे। इतने में अचानक बस में रखा गैस सिलिंडर लीक हो गया और आग लग गई। फूड बस में अग्निश्मन यंत्र थे या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम)-2 राजेश शर्मा ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी। अगर अग्निश्मन यंत्र लगाए जाने संबंधी बस संचालक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed