फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   five arrested in loot case

19 दिन पहले 2 लाख 45 हजार की लूट को अंजाम देने वाले पांच लूटेरे गिरफ़्तार,एक फरार

Mon, 07 Oct 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
five arrested in loot case
कैप्शन- बटाला पुलिस की हिरासत में लूटेरा गिरोह के पांच सदस्य। - फोटो : GURDASPUR
थाना सिटी पुलिस ने 19 दिन पहले व्यक्ति को लोहे के दातर से घायल कर उससे 2 लाख 45 हजार रुपये लूटने वाले एक गैंग के पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हैं। वहीं पुलिस ने लुटेरों से चोरी की बाइक, दातर और 50 हजार नकदी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला और थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने सोमवार को बताया कि 18 सितंबर की रात करीब 10 बजे बटाला के खजूरी गेट के पास एक शोरूम के सामने तीन बाइक पर सवार 6 युवकों ने नरिंदर कुमार निवासी धर्मपुरा कालोनी बटाला के सिर पर दातर से हमलाकर 2 लाख 45 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने इन लुटेरों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई थी। इसी मुहिम के तहत हंसली पुल बैंक कालोनी के पास बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई बलदेव सिंह पुलिस पारटी ने नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस ने एक बाइक पर सवार बलजिंदर सिंह निवासी बैंक कालौनी बटाला और बंटी निवासी गांव मसानियां को रोककर पूछताछ की। बाइक चोरी का निकली। दोनों आरोपियों की निशानदेही से 5 बाइक बरामद हुई।आरोपियों ने कबूला कि आकाश गिल निवासी प्रेम नगर बोहड़ावाल, साजनप्रीत निवासी गांव संगरावां, मनदीप सिंह निवासी गांव संगरावां और कुलदीप सिंह उर्फ घोड़ा निवासी गांव संगरावां और उक्त दोनों ने मिलकर 18 सितंबर को बटाला के रहने वाले नरिंदर कुमार को घायल करके उससे 2 लाख 45 हजार रुपये लूटे थे। डीएसपी ने बताया बलजिंदर सिंह और बंटी की निशानदेही पर आकाश गिल, साजनप्रीत, मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलदीप सिंह फरार है जिसकी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

फोटो-07जीडीआरबीटीएलपी01ए
कैप्शन- बटाला पुलिस की हिरासत में लूटेरा गिरोह के पांच सदस्य।
फोटो-07जीडीआरबीटीएलपी01बी
कैप्शन- बटाला में डीएसपी सिटी बाल कृष्ण सिंगला जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed