{"_id":"5d810e4e8ebc3e93cc43f6fa","slug":"firing-on-two-friends-after-beer-bottle-broke-gurdaspur-news-pkl3509525127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की बोतल टूटने से गुस्साए युवकों ने दो दोस्तों पर गोलिया दागी,गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की बोतल टूटने से गुस्साए युवकों ने दो दोस्तों पर गोलिया दागी,गंभीर घायल
विज्ञापन
ैप्शन- अस्पताल में उपचाराधीन बटाला का रहने वाला घायल गौरव कालिया
- फोटो : GURDASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर की बोतल टूटने से गुस्साए युवकों ने दो दोस्तों को मारी गोली, गंभीर
एक की कोहनी में लगी गोली तो दूसरे की पीठ पर, दोनों घायल अमृतसर रेफर
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शराब के ठेके से खरीदी बीयर की बोतल टूटने से गुस्साए कुछ युवकों ने पास ही खडे़ दो युवकों पर सीधी गोलियां दाग दी। गोली एक की कोहनी में और दूसरे के पीठ पर गोली लगी। फायरिंग के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। वारदात सोमवार देर रात करीब 11.15 बजे की है। पुलिस ने तीन हमलावर युवकों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने और असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
पुलिस थाना सिटी बटाला में दिए बयान में विक्रमजीत सिंह (27) उर्फ विक्की निवासी लेबर कलोनी ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 11.15 बजे वह, उसका दोस्त गौरव कालिया निवासी कपूरी गेट मजमा मोहल्ला अपने अन्य दोस्तों के साथ कादियां चुंगी के पास शराब के ठेके के नजदीक खड़े होकर गीत गा रहे थे। शराब के ठेके पर सूरज, गिल और उनके साथ दो अज्ञात युवक बीयर की बोतल खरीद कर अहाते में बीयर पीने जाने लगे। तभी अचानक उसका हाथ लगने से बोतल जमीन पर गिर गई और टूट गई। हालांकि तब कुछ नहीं हुआ, वे लोग अहाते में शराब पीने के लिए चले गए।
कुछ देर बाद उक्त सूरज और गिल अहाते से बाहर निकले और उसको जान से मार देने की नीयत से उन पर सीधे फायर कर दिया। एक गोली उसकी बाजू की कोहनी पर जा लगी, जिस कारण वह सड़क पर गिर गया। उसके दोस्त गौरव पर भी उन्होंने गोली चलाई, जो उसकी पीठ पर लगी। इसके बाद वे लोग फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना सिटी के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि विक्रमजीत के बयान पर सूरज, गिल दोनों निवासी क्रिश्चियन कालोनी नजदीक कादियां चुंगी और एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
फोटो-17जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- अस्पताल में उपचाराधीन बटाला का रहने वाला घायल गौरव कालिया