{"_id":"6958ee7e7783bbb39b00fcce","slug":"firing-on-former-mp-nephew-amritsar-crime-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पूर्व सांसद के भतीजे पर फायरिंग, शराब ठेके पर हुई वारादात; कर्मचारी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पूर्व सांसद के भतीजे पर फायरिंग, शराब ठेके पर हुई वारादात; कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
Sat, 03 Jan 2026 03:55 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 03 Jan 2026 03:55 PM IST
सार
शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा जंडियाला गुरु थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराब ठेके पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जसनूर सिंह के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन में गोली लगने की पुष्टि हुई है। जिस ठेके पर फायरिंग हुई। वह पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भतीजे का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ठेके के कर्मचारी रात में दिनभर का हिसाब-किताब कर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान पास स्थित एक बीयर बार का मालिक अपने मैनेजर के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि मैनेजर ने ठेके के कर्मचारियों की ओर इशारा किया, जिसके तुरंत बाद बीयर बार मालिक ने फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर दहशत फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी शराब ठेके पर 18 नवंबर को हमला हो चुका है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से क्षेत्र के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन