{"_id":"63fafc2c19e8e4faf808d135","slug":"firing-in-marriage-ceremony-in-amritsar-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: शादी का निमंत्रण नहीं देने पर नाराज रिश्तेदार ने दूल्हे के बहनोई को मारी गोली, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: शादी का निमंत्रण नहीं देने पर नाराज रिश्तेदार ने दूल्हे के बहनोई को मारी गोली, पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 27 Feb 2023 12:26 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:26 AM IST
सार
बख्शीश सिंह के बेटे की शादी में डीजे पर घर के लोग डांस कर रहे थे। इतने में पास ही रहने वाला युवक पिंका दारू पीकर उनकी लड़कियों के साथ नाचने लगा। मना करने पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी की तोड़-फोड़ की ओर गोली चला दी।
विज्ञापन
अमृतसर में शादी समारोह में हंगामा, तोड़फोड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के छेहरटा थानाक्षेत्र के माडल टाउन इलाका में शादी समागम में कुछ लोगों ने शनिवार देर रात गोलियां चला दीं। गोली लगने से जख्मी हुए दूल्हे के बहनोई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपियों ने शादी की पार्टी में जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए। छेहरटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यारोपी गुरसेवक सिंह और उसके दर्जनभर साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
माडल टाउन निवासी कमलजीत कौर ने बताया कि शनिवार की रात उनके बेटे दीपक सिंह की शादी की थी। शादी में कुछ रिश्तेदारों को नहीं बुलाया गया था। रात को घर के पास उन्होंने कुछ रिश्तेदारों और पड़ोसियों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। रात करीब दस बजे उनके रिश्तेदार डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे थे। इस दौरान बिना निमंत्रण रिश्तेदार गुरसेवक सिंह भी वहां पहुंच गया और अन्य रिश्तेदारों के साथ डांस करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डांस के दौरान ही उनके कुछ रिश्तेदारों ने गुरसेवक और उसके साथियों का विरोध किया और इसकी जानकारी उन्हें भी दी। इस पर वे भी डांस फ्लोर पर पहुंची और आरोपी का विरोध किया तो आरोपी उनसे गाली गलौज करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने अपने दर्जभर साथी वहां बुला लिए। जब दूल्हे के बहनोई सतपाल सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। दूल्हे की माता कमलजीत कौर ने कहा कि आरोपियों ने शादी में नहीं बुलाने की रंजिश के तहत उन पर ईंट-पत्थर से हमला किया।