फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing in amritsar women dies on the spot four accused arrested

पंजाब पंचायत चुनाव: अमृतसर में नामांकन दाखिल करने के बाद दो गुटों चली गोलियां; महिला की मौत, 27 लोगों पर केस

Sun, 06 Oct 2024 09:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में दो गुटों में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों में फायरिंग भी हुई। वहीं गोली लगने के एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Firing in amritsar women dies on the spot four accused arrested
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को फिरोजपुर के जलालाबाद में दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगने से वह घायल हुआ था। वहीं अमृतसर में भी चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद दो गुटों में हुई फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल भी हो गए। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सविंदर जीत सिंह ने बताया कि वारदात में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हीर सिंह, चरण सिंह, काला सिंह और दलवेज सिंह के रूप में हुई है। गांव कमासका निवासी बलविंदर सिंह की शिकायत पर उनकी पत्नी कुलदीप कौर की हत्या और रिश्तेदार शमशेर सिंह और प्रेम सिंह को घायल करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। मृतक कुलदीप कौर के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है। वहीं, घायल शमशेर सिंह व प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने नव पत्नी शरणजीत सिंह, मेजर सिंह, सुखबीर सिंह, सुरजीत सिंह, आलम सिंह, जगरूप सिंह, गुरसेवक सिंह, रंजीत सिंह, बोहड़ सिंह, जोधबीर सिंह, शरणजीत सिंह, हीर सिंह, काला सिंह, बलबीर सिंह, चरण सिंह, जुगराज सिंह, जसपाल सिंह, काबल सिंह, पाल सिंह, काला सिंह, दिलराज सिंह, अजीत सिंह, हरजीत सिंह समेत 27 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने के बाद चलाई गोली
बलविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मिड डे मिल योजना में वर्कर हैं। उनकी चाची जसपाल कौर ने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। गांव के दूसरे पक्ष की दलजीत कौर ने भी अपने दावेदारी जताई है। दलजीत कौर के रिश्तेदार उनके साथ रंजिश रखते हैं। दस्तावेज दाखिल करने के बाद शनिवार देर रात आरोपियों ने गोलियां चलाईं। इसमें प्रेम सिंह, शमशेर सिंह व कुलदीप कौर घायल हो गए। कुलदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed