{"_id":"6060b0d48ebc3ec4ac068f7f","slug":"father-and-son-killed-person-by-beating-amritsar-news-pkl4086519102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में वारदात : रंजिश में बाप व बेटे ने व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में वारदात : रंजिश में बाप व बेटे ने व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
Mon, 29 Mar 2021 08:58 AM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के गांव भिंडीसैदा में रंजिश के चलते बाप-बेटे ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस ने एक आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। भिंडी सैदा गांव निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसानों के खेतों में मजदूरी करता है। पिछले दिनों वह परिवार के साथ खेत से आलू निकालने जालंधर गया था।
विज्ञापन
लौटा तो देखा 26 मार्च की रात मामा ज्ञान सिंह उनके घर आया हुआ था। वह उसके पिता प्यारा सिंह को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उनका बेटा हरदीप सिंह उनसे झगड़ा करता है। वह बड़े हैं, इसलिए चलकर समझा दें।
विज्ञापन
उसके पिता मामा ज्ञान सिंह के साथ उनके घर की तरफ जा रहे थे, तभी उसने अपने पिता का शोर सुना। दौड़कर देखा तो हरदीप सिंह उसके पिता पर लाठी से हमला कर रहा था। वह उसके पिता को बुरी तरह से पीट रहा था और मामा ज्ञानसिंह पास खड़ा चुपचाप देख रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही थाना भिंडीसैदा के एसएचओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने छापे मारकर आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ज्ञान सिंह अभी फरार है।
विज्ञापन