फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers Protest against central government electricity amendment bill in Amritsar

Protest in Amritsar: केंद्र सरकार के बिजली संशोधन बिल पर भड़के किसान, अमृतसर में प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

Mon, 08 Aug 2022 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 10:30 AM IST
सार

प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से केंद्र सरकार की अर्थी फूंक कर रोष जताया गया। किसान नेताओं ने कहा कि इस बिल को रद्द करवाने के लिए किसानों की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Farmers Protest against central government electricity amendment bill in Amritsar
अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

संसद में बिजली संशोधन एक्ट बिल 2020 पेश किए जाने के खिलाफ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की तरफ से अमृतसर में रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने की। उन्होंने कहा कि बिजली बिल 2020 पूरी तरह किसान और जनविरोधी है। जिसे भारत सरकार संसद में पास कर रही है। हम इसका विरोध करते हैं। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से केंद्र सरकार की अर्थी फूंक कर रोष जताया गया। किसान नेता ने कहा कि इस बिल को रद्द करवाने के लिए किसानों की ओर से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। संगठन ने इस मुद्दे को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने के लिए सोमवार शाम वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है। जिसमें लिए जाने वाले फैसले के बाद संघर्ष की रणनीति का एलान कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ अमृतसर के गोल्डन गेट के पास नारेबाजी भी की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed