फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   farmer protest, no lifting, congress, pathankot

किसानों का सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Mon, 18 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
farmer protest, no lifting, congress, pathankot
पठानकोट में धीमी लिफ्टिंग के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता ठाकुर साहिब सिंह साबा व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव फिरोजपुर कलां की मंडी में गेहूं की धीमी लिफ्टिंग के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


किसानों ने कहा सरकार को समर्थन मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल करना चाहिए। पंजाब कांग्रेस सचिव साहिब सिंह साबा के नेतृत्व में किसान नरिंद्र शर्मा, महिन्द्र सैनी, बलदेव सिंह पूर्व सरपंच, पवन कुमार, राकेश कुमार, सोम राज, बलवीर सिंंह, देशराज, वरिन्द्र कुमार, संजीव सिंह, सुखपाल सिंह ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस मौके पर साबा ने कहा कि पकिसान पहले ही बेमौसम की बरसात व कम बारिश के कारण परेशान हैं। इससे गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ा है। अब किसान मंडियों से तेजी से लिफ्टिंग न होने से किसानों की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि  मंडियों में बारदाना की काफी कमी है। गेहूं मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है।  
विज्ञापन


फिरोजपुर कलां की मंडी में शेड न होने के कारण किसान परेशान हैं। अगर बरसात हो जाए तो उनका गेहूं भीग जाएगा। इस दौरान किसानों ने कहा सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य बहुत कम तय किया गया है।  बोनस की भी घोषणा भी नहीं की गई। किसानों ने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य 2200 रुपये प्रति क्विंटल करे। साथ ही खरीद में तेजी लाते हुए तत्काल लिफ्टिंग की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed