{"_id":"69d7cde02b1d0322c40d811f","slug":"false-report-submitted-for-international-smuggler-passport-five-suspended-including-punjab-police-inspector-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर समेत पांच सस्पेंड: 25 लाख में डील; इंटरनेशनल स्मगलर भिंडर के पासपोर्ट के लिए दी झूठी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर समेत पांच सस्पेंड: 25 लाख में डील; इंटरनेशनल स्मगलर भिंडर के पासपोर्ट के लिए दी झूठी रिपोर्ट
Thu, 09 Apr 2026 09:38 PM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:38 PM IST
सार
पंजाब पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस मुलाजिमों पर गाज गिरी है। सभी को सस्पेंड किया गया है। यह कार्रवाई इंटरनेशनल स्मगलर शहनाज सिंह उर्फ भिंडर को पासपोर्ट जारी करवाने के लिए झूठी रिपोर्ट देने पर की गई है।
विज्ञापन
Suspended
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरदासपुर के मंडियाला निवासी इंटरनेशनल स्मगलर शहनाज सिंह उर्फ भिंडर को पासपोर्ट जारी करवाने के लिए झूठी रिपोर्ट देने के मामले में सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल समेत पांच पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया है। सभी आरोपियों को सस्पेंड कर दिया गया है और गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि गुरदासपुर के मंडियाला निवासी इंटरनेशनल स्मगलर शहनाज सिंह उर्फ भिंडर कनाडा होते हुए मैक्सिको के रास्ते अमेरिका पहुंचा था जहां वह कोकीन तस्करी में शामिल हो गया। अमेरिका में उसके साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह भारत लौट आया। 9 मई 2025 को तरनतारन पुलिस ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार किया था लेकिन दिसंबर 2025 में हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह रिहा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने पुलिस अधिकारियों से मिलीभगत कर पासपोर्ट बनवाने की साजिश रची। आरोप है कि करीब 25 लाख रुपये में डील तय हुई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अमृतसर पासपोर्ट कार्यालय से एनओसी जारी करवा दी गई। इसी आधार पर उसे पासपोर्ट मिला और वह विदेश फरार हो गया। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि मामले की जांच के बाद थाना सदर में केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
विज्ञापन