{"_id":"6749798b9b61f989db0bc032","slug":"explosion-in-amritsar-police-investigation-update-news-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Blast in Amritsar: बंद हो चुकी गुरबख्श नगर चाैकी के बाहर देर रात धमाका, आवाज से इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast in Amritsar: बंद हो चुकी गुरबख्श नगर चाैकी के बाहर देर रात धमाका, आवाज से इलाके में फैली दहशत
Fri, 29 Nov 2024 02:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:37 PM IST
सार
अमृतसर में रविवार को थाना अजनाला से कुछ ही दूरी पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद की गई थी। इस आइईडी में विस्फोटक मात्रा काफी ज्यादा थी। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया था। अब गुरुवार रात अमृतसर की गुरबख्श नगर चौकी के बाहर धमाका हुआ है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब तीन बजे एक बंद हो चुकी पुलिस चौकी के बाहर धमाका हुआ है। पिछले सप्ताह ही अजनाला पुलिस थाने के बाहर से आईईडी बरामद किया गया था। वहां पर भी धमाके की योजना थी।
अमृतसर की गुरबख्श नगर चौकी को पिछले साल बंद कर दिया गया था। इस चौकी में संबंधित थाने का सामान रखा जाता है। धमाके से कोई नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब तीन बजे बम धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और चारों तरफ अफरातफरी फैल गई।
घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। एडीसीपी शहरी विशालजीत सिंह के अनुसार धमाके से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। धमाका किस कारण से हुआ, इसके लिए फोरेंसिक व अन्य टीमों को बुलाया गया है। अभी पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि धमाका किन कारणों से हुआ है।