{"_id":"62815c8bdddd6e05eb45dc82","slug":"employee-committed-suicide-on-the-roof-of-the-shop-amritsar-news-pkl4507302161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर : हार्डवेयर कारोबारी ने लगाया चोरी का आरोप तो मुलाजिम ने दुकान की छत पर जाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर : हार्डवेयर कारोबारी ने लगाया चोरी का आरोप तो मुलाजिम ने दुकान की छत पर जाकर दे दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। हाल बाजार स्थित गोल हट्टी चौक पर एक युवक ने मालिक से दुखी होकर रविवार को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक ने अपने मालिक द्वारा चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया। यह जानकारी मिलते ही रामबाग पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। मौके पर पहुंचे रामबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
शहीद ऊधम सिंह नगर की नंदनी ने बताया कि उनकी मां की बचपन में ही मौत हो गई थी। वे दो बहनें और दो भाई हैं। पिता सुभाष यादव पालन पोषण कर रहे थे। करीब 3 साल पहले उनका भाई मनीष गोल हट्टी चौक स्थित हार्डवेयर का काम करने वाली खन्ना एंड कंपनी में काम करने लगा। उन्होंने बताया कि मालिकों का कुछ दिन पहले चालीस लाख रुपये का नुकसान हो गया था। नंदनी ने आरोप लगाया कि दुकान मालिक उनके भाई पर चालीस लाख रुपये की चोरी करने के आरोप लगा रहे थे। इसे लेकर उनका भाई काफी परेशान था। मनीष रविवार को सुबह रोजाना की तरह काम करने दुकान पर गया था।
नंदनी ने आरोप लगाया कि दुकान मालिकों ने मनीष के साथ मारपीट की और मानसिक रूप से काफी परेशान किया। इससे दुखी होकर मनीष ने दुकान की छत पर जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके कुछ समय बाद दुकान मालिक ने उन्हें घटना की जानकारी दी। जब वे परिवार के साथ दुकान पर पहुंची तो उन्होंने अपने भाई के शरीर पर चोटों के निशान देखे। पीड़ित परिवार ने सीएम भगवंत मान और डीजीपी वीके भावरा से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की गुहार लगाई है।