{"_id":"671e5e9aee5dc11db80ceea1","slug":"election-of-sgpc-committee-members-and-president-today-amritsar-news-c-59-1-asr1001-108750-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: सभी केंद्र \nएसजीपीसी कमेटी सदस्यों व अध्यक्ष पद का चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: सभी केंद्र एसजीपीसी कमेटी सदस्यों व अध्यक्ष पद का चुनाव आज
विज्ञापन
बीबी जगीर कौर व हरिजंदर सिंह धामी में है अध्यक्ष पद का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के अध्यक्ष पद का चुनाव 28 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुद्री हॉल में होगा। इसके लिए एसजीपीसी की ओर से सारे प्रबंध कर लिए गए हैं।
जनरल हाउस इजलास में सभी सदस्य शामिल होकर यहां अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष का चुनाव वोटिंग के माध्यम से ही करेगी। जबकि पहले कई बार अध्यक्ष का चुनाव हाथ खड़े करवा कर व बोले सो निहाल के जयकारे से किया जाता था। इस बार शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दो फाड़ हो गए हैं। इस कारण शिअद की ओर से हरजिंदर सिंह धामी व शिअद सुधार लहर की ओर से बीबी जगीर कौर को प्रत्याशी बनाया गया है। इस समय 185 के हाउस में से कंवल 148 सदस्य ही शेष बचे हैं। 31 से अधिक सदस्यों का 13 साल के दौरान देहांत हो गया है, जबकि 6 सदस्य त्याग पत्र दे चुके हैं और शेष सदस्य विदेश गए हुए हैं। संवाद