{"_id":"666b3195142e7fc64c0c098d","slug":"education-department-will-make-efforts-to-further-improve-judo-center-of-gurdaspur-deo-gurdaspur-news-c-69-1-spkl1011-101552-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर के जूडो सेंटर को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग करेगा प्रयास : डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर के जूडो सेंटर को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग करेगा प्रयास : डीईओ
Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
नेशनल स्तर के स्कूली जूडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। गुरदासपुर के जूडो खिलाड़ियों के मनोबल को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अहम भूमिका निभाई जाएगी। शहीद भगत सिंह जूडो ट्रेनिंग सेंटर गुरदासपुर में पिछले साल के नेशनल स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए डीईओ (स) राजेश कुमार शर्मा ने यह आश्वासन देते हुए खिलाड़ियों को खेलों के साथ-साथ शिक्षा, समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अपने खेल कॅरिअर की जान-पहचान बताते हुए अपने निजी अनुभव खिलाड़ियों के साथ साझा किए। उन्होंने कहा कि जूडो सेंटर के लिए जिन बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता है, पूरे करने के लिए अधिकारियों के ध्यान में लाया जाएगा।
जूडो सेंटर के संचालक अमरजीत शास्त्री ने बताया कि पिछले वर्ष गुरदासपुर के स्कूली खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 साल वर्ग में पहला स्थान हासिल करके 11 खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर हिस्सा लिया था और चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो कांस्य पदक हासिल किए। शिक्षा विभाग ने उन्हें सम्मानित करके बढ़िया कदम उठाया है।
जिला स्पोर्ट्स कोआर्डिनेटर अनीता कुमारी ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब स्तर के स्कूल जूडो मुकाबले गुरदासपुर में करवाने के लिए विभाग के साथ संपर्क किया जाएगा। इस मौके पर इकबाल सिंह समरा, बलविंदर कौर, संजीव कुमार, जूडो कोच रवि कुमार, अतुल कुमार, लक्ष्य कुमार, परम कुलजीत सिंह उपस्थित थे।